Kukru Elephant Attack : सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड के कुकड़ु प्रखंड कार्यालय से करीब 300 मीटर दुर हाथियों ने कुकड़ु गोराई टोला के मुनि राम गोराई 50 वर्ष को एक खेत में पटककर जान से मार दिया। आक्रोशित लोगों ने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू के नेतृत्व में कुकड़ु प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर लाश को रखकर सड़क जाम कर दिया। बाद में सुचना मिलते ही विधायक सविता महतो के पहल पर डीएफओ द्वारा लिखित आश्वासन के बाद आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए। विधायक के आप्त सचिव सह झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलू महतो ने बताया कि डीएफओ को विधायक द्वारा वन कर्मियों का ग्रामीणों से गलत व्यवहार पर कारवाई सुनिश्चित करने, लगातार गस्ती करने एवं माइकिंग कर लोगों को सतर्क करने का निर्देश दिया गया है।

विभाग द्वारा तत्काल मृतक की पत्नी अम्बावती गोराई को 50 हजार रुपए मुआवजा राशि दिया एवं तिरूलडीह पुलिस द्वारा लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला अस्पताल भेज दिया। वन विभाग द्वारा हाथी प्रभावित गांवों में माइकिंग करने, क्यूआरटी टीम का प्रतिनियुक्ति कर हाथियों को भगाने का लिखित आश्वासन दिया गया। घटना रविवार रात करीब 7 बजे की बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मुनि राम गोराई अपने घर से ब्लॉक मोड़ राशन खरीदने आ रहे थे,तभी हाथियों द्वारा हमला कर देने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।सोमवार को सुचना मिलते ही इस पास के सैकड़ों ग्रामीणों का भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने कहा कि हाथियों का अस्थाई समाधान हो।

हाथी गांव में आने की सुचना माइकिंग कर दें और हाथियों को क्षेत्र से भगाया जाय । एक वन रक्षी पर भी ग्रामीणों का ग़ुस्सा फुट पड़ा। प्रभारी वनपाल मुकेश महतो ने कहा कि सुबह हाथी द्वारा एक व्यक्ति को मारे जाने की सुचना मिली। उन्होंने कहा कि जनताओं के मांगों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाथियों को बंगाल या अन्य जिलों में पहुंचाने पर वहां के लोगों द्वारा भी विरोध किया जाता है। उन्होंने कहा कि हाथियों को खदेड़ने से ओर उग्र एवं आक्रामक हो जाता है। मौके पर थाना प्रभारी कौशल कुमार,जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो, पूर्व मुखिया गोराचांद सिंह मुण्डा, उप मुखिया मनोज मछुआ, झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो आदि उपस्थित थे।
एक माह के अंदर हाथी हमले से चार की जा चुकी है जान
ईचागढ़ व कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र में एक महिने के अंदर चार ग्रामीणों को हाथियों ने जान से मार दिया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 11 अप्रैल 2026 को कुकड़ु प्रखंड के सापारूम गांव में राधा तंतुबाई, 25 अप्रैल को ईचागढ़ प्रखंड के हाड़ात गांव में चायना महतो व अमिता बाला मां बेटी एवं बीते रात को कुकड़ु में मुनि राम गोराई को हाथियों ने पटककर जान से मार दिया है। 5 महिने पूर्व कुकड़ु के मुंडाडीह के बुका महतो को भी हाथियों ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था। लगातार हाथियों का उत्पात, जान माल की क्षति व घरों को निशाना बनाए जाने से लोग अपने घरों में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हाथियों का स्थाई समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों के साथ पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने उग्र जन आंदोलन करने की चेतावनी भी दिया है।






