Abua Awas Scheme : जिला परिवहन पदाधिकारी सह वरीय पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, पीडीएस दुकान, विद्यालय तथा पंचायत भवन का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो ने कहा कि प्रखंडों में संचालित योजनाओं का पर्यवेक्षण, निरीक्षण एवं आम जनों को ससमय लाभ दिलाने के लिए निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक किया गया,साथ ही आमजनों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। त्रुटिपूर्ण कार्य में सुधार का निर्देश भी दिया गया।
उन्होंने कहा कि पीडीएस दुकानों में लाभुकों को निर्धारित मात्रा एवं समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर सीओ दिपक प्रसाद, बीडीओ एकता वर्मा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।





