JMM Mahila Morcha Formation : ईचागढ़ प्रखण्ड के गौरागंकोचा में महिला मोर्चा गठन हेतु एक बैठक किया गया। जिसमें झामुमो महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनीता तांती के अध्यक्षता में झामुमो महिला मोर्चा गठन हेतु बैठक किया गया । उन्होंने पार्टी हित में काम करने का अपील किया। उन्होंने कहा कि झारखण्ड सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कई प्रमुख योजनाएं चला रही है, जिनमें ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत 18 से 50 वर्ष की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये, मुख्यमंत्री विधवा पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना , महिला एवं किशोरी कल्याण योजना, आदि बहुत सारी योजनाएं हमारे झारखण्ड सरकार चला रहे हैं सभी योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों को दिलाने में महिला मोर्चा आगे आकर काम करें।
उन्होंने महिला मोर्चा की गठन के लिए कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा भी किया।इस अवसर पर झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अमित कुमार सिन्हा, मुखिया किशुन किस्कु, स्वपन कुमार आदित्यदेव,अभय यादव, गोविंद बेसरा,हरेन्द्र नाथ महतो,मधु गोप, विभुति महतो,मधू घोष, कालीपद लायक,, बबिता गोराई,सनका देवी, गुड़िया उरांव, अंजलि देवी, लक्ष्मी देवी,मंजु उरांव, सुचित्रा लायेक, चिन्ता देवी, रोशनी उरांव,कुलवती उरांव, सीता देवी, सत्यवती देवी,शिला गोप आदि उपस्थित थे।





