Illegal Sand Theft Investigation : थाना क्षेत्र के पुरानडीह के पास जप्त बालू का ईचागढ़ पुलिस द्वारा जांच किया गया। मालूम हो कि अंचलाधिकारी द्वारा करीब 8 हजार सीएफटी जप्त अवैध बालू चोरी करने का अखबार में खबर छपी थी। अखबार में खबर छपते ही पुलिस हरकत में आई और स्थल पर जांच किया गया। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि जांच के दौरान जप्त बालू चोरी का किसी भी तरह का साक्ष्य नहीं पाया गया।
बालू यथावत पाया गया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी को जप्त बालू की मापी करने के लिए पत्राचार किया जा रहा है , ताकि बालू का परिमाण का आकलन किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों को चेतावनी दिया गया है कि भविष्य में जप्त बालू चोरी नहीं करें, अन्यथा जप्त बालू चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि 12 मई 2026 को अंचलाधिकारी दिपक प्रसाद के द्वारा करीब 8 हजार अवैध बालू विधिवत जप्त किया गया था। जप्त बालू भंडारण का निगरानी के लिए ईचागढ़ पुलिस को सौंपा गया था। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद ईचागढ़ पुलिस द्वारा जांच किया गया।





