Illegal Beer Seized in Ichagarh : उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार उत्पाद अधीक्षक, सरायकेला-खरसावाँ के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आसूचना संकलित कर उत्पाद विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया।
बुधवार रात्रि को ईचागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बामनडीह में छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल का हाइवार्रड बोल्ड बीयर 650 एम एल के 55 पीस, ट्यूबोरा बीयर 650 एम एल के 05 पीस एवं किंग फीसद बीयर 650 एम एल के 05 पीस सहित कुल 42.25 लीटर अवैध बीयर बरामद की गई।

जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। आमजन से भी अपील की गई है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराते हुए अभियान में सहयोग करें, ताकि समाज में सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।





