Chhau Jhumar Utsav – प्रखंड क्षेत्र के कला केन्द्र परिसर चोगा में मानभूम सांस्कृतिक समिति आदारडीह के द्वारा दो दिवसीय छऊ झुमर उत्सव का प्रथम दिवस का शुभारम्भ बुधवार को किया गया। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दिन बुधवार को कुड़ची फुल करम आखाड़ा,कोटशीला के पांता झुमर उस्ताद सायमनी महतो,झारखंड विकास परिषद कुकड़ू के छौ नृत्य दल,कुड़माली झूमर डॉ.पुलकेश्वर महतो,बागमुंडीह पुरुलिया एंव बोड़ाम पूर्वी सिंहभूम के महिला छौ नृत्य दल उस्ताद हरप्रिया महतो के द्वारा प्रस्तुत किया गया। विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोग जमकर मनोरंजन किया।

छौ झूमर उत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को साल पियाल करम आखाड़ा कोटशीला पुरुलिया के कुड़माली झूमर उस्ताद ममता महतो, नटराज कला केंद्र छौ नृत्य उस्ताद सूचाँद महतो,गूंजे झारखंड कला केंद्र रांची के नागपुरी झूमर एवं भवतारण महतो के द्वारा दरवारी झूमर का प्रस्तुत किया जाएगा। वही मानभूम सांस्कृतिक समिति के सचिव सीताराम महतो ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से मानभूम संस्कृति समिति आदारडीह द्वारा दो दिवसीय छऊ झुमर उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पारम्परिक कला संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही संस्कृति का विकास करना है। उन्होंने कहा कि पारम्परिक झुमर,पाता नाच,पाइका सहित कई स्थानीय संस्कृति विलुप्त होने के कगार पर है। संस्कृति मंत्रालय विलुप्त हो रहे संस्कृति का संरक्षण संवर्धन करने के लिए प्रति वर्ष छऊ झुमर उत्सव का आयोजन करते हैं। मौके पर जवाहर नवोदय विद्यालय हजारीबाग के कला शिक्षक राजकुमार महतो, नटराज कला केंद्र के सचिव प्रभात कुमार महतो,समाजसेवी ठाकुरदास महतो, इंटर कॉलेज तिरुलडीह के प्रोपेसर हृदय रंजन महतो, सेवानृवत्त शिक्षक कमला कांत महतो,प्रियरंजन महतो,बिभूति भूषण महतो,शांतिपद महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।





