Ichagarh Bike Accident : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी मुख्य सड़क पर बड़ा चुनचुड़ीया के सिंह लाईन होटल के पास आमने-सामने सामने सीधी दो बाइक टकराने से दो ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई एवं चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार रात की है,जब एक बाइक में सवार होकर दो युवक कुइडीह से श्राद्ध भोज में भाग लेकर अपना गांव लौट रहा था, तभी मिलन चौक की ओर से आ रही एक बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे छ ग्रामीण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायलों को ग्रामीणों द्वारा मिलन चौक के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया एवं चार गंभीर घायलों को मुरी के सिंहपुर नर्सिंग होम भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार सिंहपुर जाने के दौरान रास्ते में ही ओर एक घायल युवक की मौत हो गई। घायलों में एक घायल की गंभीरता को देखते हुए सिंहपुर नर्सिंग होम से रांची रेफर कर दिया गया।

ईचागढ़ पुलिस द्वारा दोनों मृतकों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि मृतकों की पहचान बड़ा चुनचुड़ीया निवासी 40 वर्षीय श्यामलाल सिंह मुण्डा एवं 19 वर्षीय उमाचरण पुरान उर्फ लालू पुरान के रूप में कि गई है। वहीं घायलों में बड़ा चुनचुड़ीया निवासी कृतिवास सिंह मुण्डा,घोल्टु सिंह मुण्डा, निवारण सिंह मुण्डा एवं मिलन चौक के व्यवसायी सितु निवासी नयन कोइरी सामिल है।उन्होंने कहा कि दो बाइक आमने-सामने सामने टकराने से दो की मौत हो गई एवं अन्य चार गंभीर रूप से घायल हैं । उन्होंने कहा कि घायल एवं मृतकों के परिजनों को मुआवजा आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने में पहल किया जाएगा।





