Ichagarh Trailer Accident (ईचागढ़)- सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 33 पर नागा सोरेन के पास एक ट्रैलर सड़क पर घुमाने के दौरान एक टीवीएस एक्स एल 100 मोपेड सवार को रौद दिया, जिससे मोपेड चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मोपेड चालक मृतक की पहचान बंगाल के पुरूलिया जिला अन्तर्गत आड़सा थाना के कुदादारा निवासी 49 वर्षीय परेश कुमार के रूप में कि गई है।

थाना प्रभारी वरूण यादव ने बताया कि मोपेड चालक चौका कि ओर से रांगामाटी की ओर जा रहा था,इस दौरान डिवाइडर के पास ट्रैलर घुमाने के समय मोपेड को सामने से धक्का मार दिया। धक्का इतना जोरदार था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया एवं ट्रैलर को जप्त किया गया। उन्होंने कहा कि परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





