विभिन्न थानों में यौन शोषण सहित 9 मामले हैं दर्ज
जमशेदपुर – बिष्टुपुर पुलिस ने चर्चित दिनकर कच्छप को सोमवार रात को गैर जमानती वारंट में गिरफ्तार कर लिया। दिनकर कच्छप के खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों में महिला के साथ यौन शोषण करने सहित 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिष्टुपुर, सीतारामडेरा, गोलमुरी, मानगो ,एमजीएम और बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज है।दर्ज मामलों में भारतीय दंड संहिता 154 (Cr.p.c), यौन शोषण, उत्पीड़न,(IPC), भारतीय न्याय संहिता (BNS), झारखंड उत्पाद अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी रोग अधिनियम तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराएं शामिल हैं।
मालूम हो कि वर्ष 2020 से लेकर 2025 तक अलग- अलग मामलों में विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें यौन शोषण,दंगा, सरकारी कार्य में बाधा, अवैध जमावड़ा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य गंभीर आरोपों से संबंधित धाराएं भी शामिल हैं।कई मामलों में कड़ी सजा का भी धाराएं लगी है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से लंबित गैर जमानती वारंट के निष्पादन को लेकर कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि दिनकर कच्छप स्थानीय लोगों को आगे कर कई जन आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। हाल के वर्षों में उनका आतंक इतना बढ़ गया है कि हर सरकारी अधिकारी और पुलिस उनके कार्यशैली से त्रस्त हो चुके हैं। उनके समर्थक उन्हें आदिवासी अधिकारों की आवाज बताते रहे हैं, जबकि विरोधी उन पर आंदोलनों के जरिए दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाते रहे हैं।उसका परिणाम यह होता है कि उनके आंदोलन में साथ देने वाले भोले-भाले आदिवासियों पर मुकदमा दर्ज होता है और उन्हें कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. पूर्व में ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। ऊंची पहुंच और कुछ समर्थकों का साथ मिलने से प्रशासनिक अधिकारी भी डरते हैं। वहीं हाल में कपाली ओपी में भी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर अपनी धौंस दिखाकर सफल हुए। लोगों का कहना है कि उक्त मामले का निष्पक्ष जांच होना चाहिए था । महिला पर यौन शोषण, प्रताड़ित करने जैसे मामले चर्चा में आते ही लोग तरह तरह के अटकलें लगा रहे हैं। इन आरोपों पर दिनकर कच्छप की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
कच्छप पर दर्ज मामले एक नजर में
- बिरसानगर थाना कांड संख्या 21/2024.
- सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 133/2023.
- गोलमुरी थाना कांड संख्या 14/2023.
- सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 123/2020.
- सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 134/2023.
- एमजीएम (मानगो मुफस्सिल) थाना कांड संख्या 154/2024.
- एमजीएम (मानगो मुफस्सिल) थाना कांड संख्या 168/2024.
- बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 02/2025.
- बिष्टुपुर थाना कांड संख्या 09/2025.
बताया जा रहा है कि दिनकर कच्छप अपने इस खेल में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर पदाधिकारी व कंपनी पर धोंस जमाकर डील करते हैं।





