JLKM Ichagarh Block Meeting – ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमटांड़ बाजार मैदान में सोमवार को जेएलकेएम का प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी वर्ष 2027 में होने वाली पंचायत चुनाव, आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध बालू खनन तथा परिवहन को लेकर भी चर्चा किया गया और बैठक में अवैध खनन और परिवहन को रोकने हेतु चरणबद आंदोलन करने का भी रुप रेखा तैयार किया गया।
ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो ने बताया कि आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी की ओर से वार्ड सदस्य से लेकर जिला परिषद के पद पर प्रत्याशी दिया जाएगा एवं उनके जीत सुनिश्चित करने हेतु वार्ड स्तर पर मतदाताओं से बैठक कर उनकी मुलभुत समस्याओं का निदान हेतु प्रयास किया जाएगा। साथ ही कहा कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र से अवैध बालू का खनन और परिवहन किया जा रहा है, इसे रोकने के लिए भी जेएलकेएम पार्टी चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
मौके जिला अध्यक्ष दीपक महतो,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साबीर अंसारी,जिला उपाध्यक्ष गुरुपद महतो,जिला सचिव अजय महतो,प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर महतो, लाल मोहन महतो,नकुल महतो,रुपेश महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





