पिलीद की जान्हवी महतो जिला में 6वीं रैंक, प्रिया 7वीं और सुभम 10वें स्थान पर – स्कूल का 100% रिजल्ट
AN+2 High School Pilid Result – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद का माध्यमिक परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के सालुकडीह निवासी जान्हवी महतो 483 नंबर लाकर विद्यालय टापर एवं जिला में छठवें स्थान प्राप्त किया। वहीं हजारीबाग निवासी प्रिया मेहता 480 नंबर लाकर विद्यालय में द्वितीय टापर एवं जिला में सातवें स्थान प्राप्त किया।
पिलीद निवासी सुभम कुमार दास 476 नंबर के साथ विद्यालय में तीसरे स्थान एवं जिला में दसवां स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। विद्यालय के प्राचार्य मिताली ने बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं जान्हवी महतो जिव विज्ञान के साथ विज्ञान संकाय में पढ़ाई कर डाक्टर बनना चाहती है। वहीं समाजसेवी दिलीप कुमार दास ने बताया कि बेटा सुभम कुमार दास इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहता है। प्रिया मेहता भी डाक्टर बनकर लोगों का सेवा करना चाहती है।






