Sachin Mandal District 5th Rank – प्रखंड क्षेत्र के अजित धनंजय महतो विद्यानिकेतन चोगा के माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के छात्र सचिन मंडल को विद्यालय में प्रथम तथा पूरे जिले में पांचवा स्थान मिला है। संचिन मंडल को कुल 484 अंक मिला है। उनके पिता अश्विनी मंडल एक किसान है साथ ही धान मील चलाते है एवं माता चन्दना देवी गृहणी है। सचिन आगे चल कर इंजीनियर बनना चाहता है।
वही विद्यालय के द्वितीय टॉपर विशाल गोप को जिला में 10 वां स्थान मिला है। विशाल गोप को कुल 476 अंक मिला है। विशाल गोप का सपना शिक्षक बनने का है। वही विद्यालय के तीसरा टॉपर सौरभ प्रामाणिक को 475 अंक मिला है। सौरभ प्रामाणिक आगे चलकर डॉक्टर बनना चाहता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक क्षेत्रपति महतो ने बताया कि इस वर्ष कुल 105 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 05 बच्चे अनुपस्थित थे। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव अरुण कुमार मांझी और प्रधानाध्यापक क्षेत्रपति महतो ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।





