पांच कुडीय गायत्री यज्ञ में नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश का किया भव्य स्वागत
Chaibasa Gayatri Yagya – गायत्री शक्तिपीठ टुंगरी चाईबासा में गुरु पूर्णिमा उत्सव धुम धाम से मनाया गया। गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा पांच कुंडिय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। गुरू पूर्णिमा पर परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य एवं बंदनिया माता भगवती देवी शर्मा एवं गायत्री माता का भजन कीर्तन, पूजा पाठ एवं यज्ञ आहुति के आयोजन के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन अवसर पर चाईबासा नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश भी यज्ञ में सम्मिलित होकर माता गायत्री से क्षेत्र व देश की खुशहाली का कामना किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश जी को गायत्री शक्तिपीठ के दीदियों ने ललाट पर तिलक कर व फूल वर्षा कर भव्य स्वागत किया। वहीं श्री प्रकाश ने कहा कि गायत्री परिजनों के अथक प्रयास से यह शक्तिपीठ निरंतर प्रगति कर रहा है।यहाँ का यज्ञमय वातावरण मन को अभिभूत कर देता है,यहां पहुंचकर मन को शांति मिलती है।
यह केंद्र स्थल गायत्री की चेतना भूमि है,दिव्य ऊर्जा का श्रोत है। उन्होंने कहा कि आत्म कल्याण,जन कल्याण, विश्व कल्याण एवं वातावरण परिष्कृत करने के लिए लोगों को गायत्री महायज्ञ में बढ़-चढ़कर कर भाग लेने का अपील किया। मौके पर प्रोफेसर डॉ शशीलता, किरण शर्मा, सारदा गुप्ता,अनिता गुप्ता,इन्दु देवी, परिणिता दीदी,नीधि,मोना, सीता,अंजु देवगन, अंजना,रेखा दीदी , सरस्वती गोप आदि उपस्थित थे।





