Congress Tribute in Chaibasa (प्रकाश कुमार गुप्ता) : भारत के पहले राष्ट्रपति और ‘देश रत्न’ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि शुक्रवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वाधीनता संग्राम के महान नेता
कांग्रेसियों ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद स्वाधीनता संग्राम के एक सशक्त सेनानी और नेता के रूप में उभरे थे। महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया। नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें कई बार जेल की यातनाएं भी झेलनी पड़ीं। उनका सादा जीवन और उच्च विचार हमेशा लोगों के लिए प्रेरणास्पद रहे हैं।
संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में योगदान
डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे सदैव सामाजिक प्रगति, देश के मूल अधिकार, कर्तव्य, नीति निदेशक और गरीबों के उत्थान के प्रति चिंतित रहते थे। उनका योगदान भारतीय संविधान के निर्माण में अनमोल है।
इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय, जिला महासचिव लियोनार्ड बोदरा, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सिकुर गोप, साकारी दोंगो, चंद्र भूषण बिरुवा, विक्रमादित्य सुंडी, मो. रहमतुल्लाह, देवेश चरण, कार्तिक बोस, अजीत कांडेयांग, रमेश ठाकुर, धनेश्वर पान, सुशील दास सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।