हिरासत में मिले सांस्कृतिक को संजोए रखने में पहल करना सराहनीय कदम – सविता महतो

Ichagarh Cultural Program – ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के कुईडीह गांव में मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सविता महतो ने फीता काट कर किया। विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव में पेयजल, सड़क , बिजली आदि के समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामीण महिला पुरूषों ने गाजे बाजे के साथ जुलूस के शक्ल में विधायक को मंच तक ले गया एवं गर्मजोशी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया।

वहीं विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है और इसे संजोए रखने में पहल करना सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि समय के साथ विरासत में मिली हमारी संस्कृति भी सुरक्षित नही है। नये युवा पीढ़ी भी परम्परा को आगे बढ़ाने में पहल करें, ताकि संस्कृति का संरक्षण हो सके । उन्होंने कहा कि ग्रामीणों का समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई किया जाएगा।

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंगाल के पुरूलिया हुंड़ा के छऊ उस्ताद कार्तिक कर्मकार एवं बराबाजार के शशधर कालिंदी एवं पार्टी ने मनमोहक प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मौके पर मुखिया संगीता देवी, झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलू महतो, विश्वनाथ उरांव, रामचरण सिंह मुण्डा, पशुपति सिंह मुण्डा,कमल उरांव, दरेस वैवर्त,पटनु कालिंदी, मृत्यंजय सिंह मुण्डा, लक्ष्मी नारायण सिंह,दीपक लोहरा सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।






