BJP Ichagarh Dharna : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार किसानों के हक एवं हितों को लेकर मंगलवार को ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईचागढ़ पूर्वी मंडल अध्यक्ष शिशिर प्रमाणिक एवं ईचागढ़ पश्चिम अध्यक्ष कामदेव नायक ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं, उनके अधिकारों तथा सरकार से संबंधित विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई और स्थानीय जन समस्याओं के निदान करने हेतु ईचागढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा और अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद को संयुक्त रुप से मांग पत्र सौंपा।इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी सह जिला मंत्री पप्पू वर्मा, मुख्य वक्ता के रूप में युधिष्ठिर महतो एवं अनिल सिन्हा उपस्थित रहे। साथ ही जिला महामंत्री डॉ. भूषण मुर्मू , पूर्व मंडल अध्यक्ष फटिक गोराई, पश्चिम मंडल के महामंत्री राधागोबिंद गुप्ता,बनोमाली रजक एवं पूर्वी मंडल के महामंत्री खगेन महतो और बिमल महतो एवं मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोनाराम महतो, शशि महतो, दीनबंधु दास सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं किसान उपस्थित रहे।






