Ichagarh irrigation development – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमटांड़ मोड़ पर गुरुवार को ईचागढ़ शाखा नहर का पक्कीकरण कार्य का शिलान्यास विधायक सविता महतो ने फीता काटकर व शिलापट्ट अनावरण कर किया। ईचागढ़ शाखा नहर का पक्कीकरण मैसड़ा तक किया जाएगा। इस नहर का पक्कीकरण होने से सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी।
किसानों के खेतों तक आसानी से पानी पटवन हो सकता है वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि कांची वियर सिंचाई योजना अन्तर्गत ईचागढ़ शाखा नहर का पक्कीकरण व पुनर्स्थापन कार्य 42 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईचागढ़ क्षेत्र पूर्णतः कृषि पर आश्रित है। इस योजना का पूर्ण होने से सिंचाई क्षमता 697 हेक्टेयर से बढ़कर 4477 हेक्टेयर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का भी निर्देशित किया गया है।
वहीं विधायक सविता महतो को युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति के सभापति बनने पर कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों ने बुके देकर व मां दुर्गा का मुखौटा देकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।मौके पर सपन कुमार आदित्यदेव,निताई उरांव,अभय यादव, पंचानन पातर, किसुन किस्कू, गुप्तेश्वर महतो, विश्वनाथ उरांव, प्रताप महतो, लाल सिंह, राम सिंह मुण्डा, नरेन गोप, अमित सिन्हा, पशुपति बागची आदि सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।