Arjun Munda Accident की घटना में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार शाम बाल-बाल बच गए। रांची से जमशेदपुर जाने के दौरान चौका थाना क्षेत्र के बड़हमटांड़ के पास एनएच-33 पर उनके काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहत की बात रही कि अर्जुन मुंडा पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Arjun Munda Accident: एनएच-33 पर कैसे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे अर्जुन मुंडा रांची से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चौका के बड़हमटांड़ स्थित एनएच-33 के समीप उनके काफिले की एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई।
बताया गया कि एक अनियंत्रित वाहन ने काफिले की गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि काफिले की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Arjun Munda Accident के बाद आकाश महतो पहुंचे घटनास्थल
हादसे की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता आकाश महतो घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का हालचाल जाना और उनकी सुरक्षा की जानकारी ली।
इस दुर्घटना में अर्जुन मुंडा सुरक्षित रहे। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली तथा उनके अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षित यात्रा की कामना की।

चांडिल और झारखंड की अन्य खबरें
चांडिल क्षेत्र की अन्य सड़क दुर्घटनाओं से जुड़ी खबरें भी पढ़ें: डोबो सड़क हादसे में दो युवकों की मौत और ट्रक की टक्कर से दो युवक घायल।
झारखंड की स्थानीय खबरों के लिए AKM News पर विजिट करें।






