Ichagarh national lok adalat 2025 – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के गौरांगकोचा में शुक्रवार को अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति के पीएलवी गंगासागर पाल ने जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान में अनुमंडल कार्यालय चांडिल एवं जिला मुख्यालय सरायकेला में 10 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रपति लोक अदालत के संबंध में जानकारी दिया गया। पीएलवी गंगासागर पाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा आदि का निपटारा के साथ ही सरकार कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व निशुल्क कानूनी सहायता के लिए जानकारी भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जजों के द्वारा लोगों को अपने मौलिक अधिकार एवं कानून संबंधी जानकारी भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने का अपील किया गया। मौके पर विभिन्न गांवों के सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।
Ichagarh national lok adalat 2025 : राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

By
SHEKHAR SUMAN
- EDITOR