Child Kidnapping Rumor Awareness – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक , टीकर,डुमटांड़ सहित कई चौक चौराहों में गुरुवार शाम को ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो के द्वारा बच्चा चोर की अफवाह से सावधान रहने, कानून अपने हाथ में नहीं लेने हेतु पोस्टर चिपका कर लोगों को जागरूक किया। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि भीड़ द्वारा बच्चा चोर के अफवाह में लोगों की पिटाई की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।

सिर्फ संदेह के आधार पर पकड़े गए लोग निर्दोश भी निकालते हैं।सरायकेला-खरसावां पुलिस की अपील है कि संदेह होने पर किसी को बच्चा चोर बताकर मारपीट ना करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक सरायकेला के निर्देश पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पहले पोस्टर साटकर लोगों को इस संबंध में बताया जा रहा है। दुसरा स्टेप में नुक्कड़ सभा के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि कोई संदिग्ध लगे तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें या स्थानीय थाना को सूचित करें। उन्होंने बताया कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा, टीकर,रुगड़ी बाजार, डुमटांड़ मोड़ आदि जगहों पर पोस्टर चिपकाया जा रहा है और ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे अफवाहों पर ध्यान ना दें और कानून को अपने हाथ में लेने से बचें। उन्होंने कहा कि डायन बिसाही , नशा मुक्ति के खिलाफ में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।





