Indian Folk Arts Chhau Jhumar Festival 2025 – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के कला केन्द्र परिसर चोगा में मानभूम संस्कृति समिति आदारडीह के द्वारा एक दिवसीय छऊ झुमर उत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारम्परिक झुमर उस्ताद जगन्नाथ महतो एवं दल , मानभूम छऊ नृत्य उस्ताद बलराम महतो एवं दल, रामनाथ महतो एवं दल, प्रभात कुमार महतो एवं दल , पुरूलिया छऊ नृत्य महिला सम्प्रदाय उस्ताद सुनिता महतो एवं दल एवं झुमर नृत्य साइमनी महतो एवं दल के द्वारा प्रस्तुत किया गया। विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोग जमकर मनोरंजन किया। मानभूम संस्कृति समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह मुण्डा ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से मानभूम संस्कृति समिति आदारडीह द्वारा छऊ झुमर उत्सव का आयोजन किया गया।

उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पारम्परिक कला संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही संस्कृति का विकास करना है। उन्होंने कहा कि पारम्परिक झुमर,पाता नाच , पाइका सहित कई स्थानीय संस्कृति विलुप्त होने के कगार पर है। संस्कृति मंत्रालय विलुप्त हो रहे संस्कृति का संरक्षण संवर्धन करने के लिए प्रति वर्ष छऊ झुमर उत्सव का आयोजन करते हैं।
मौके पर उप प्रमुख दीपक कुमार साहू, मुखिया नयन सिंह मुण्डा, भाजपा के जिला संयोजक ठाकुर दास महतो,नटराज कला केन्द्र के सचिव प्रभात कुमार महतो, मानभूम संस्कृति समिति के सचिव सीताराम महतो,आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश कुमार महतो,उमाकांत महतो, कमला कांत महतो, हृदय रंजन महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।