Harelal Mahto joins BJP : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भादुड़ीह फुटबाल मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता ग्रहण एवं मिलन समारोह में महिला पुरूषों की विशाल जनसमूह के उपस्थिति में आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं सैकड़ों आजसू कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल हुए। हरेलाल महतो को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु ने फुल माला पहनाकर व भागवा अंगवस्त्र देकर विधिवत भाजपा में स्वागत कर शामिल कराया। मिलन समारोह में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रतिपक्ष के नेता बाबुलाल मरांडी, केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो,पूर्व विधायक अमर बाउरी , जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा , जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान, महामंत्री डॉ भूषण चन्द्र मुर्मू, अनिता पारित, मधुसूदन गोराई सहित दर्जनों भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए। प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हरेलाल महतो के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में डुबे हुए हैं। कोयला, बालू और खनिज सम्पदाओं , यहां तक कि बेराजगारों की सपने को भी बेचने का काम किया। उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कल्याणकारी योजनाओं का भी बखान किया। उन्होंने झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु ने कहा कि झारखंड में चारों ओर अराजकता का स्थिति है। भ्रष्टाचार चरम पर है, नौकरी बेचने का काम हो रहा है। महिलाएं असुरक्षित है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार की उपलब्धि किसी से छुपी नहीं है। झारखंड प्रदेश में लगातार अन्य पार्टियों से नेता व कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। उन्होंने हरेलाल महतो का स्वागत करते हुए कहा कि भीड़ से सावित कर दिया है कि ईचागढ़ में जनता बदलाव का मन बना चुके हैं।नेताओं ने राज्य सरकार को जमकर कोसा ।

वहीं हरेलाल महतो ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र विकल्प है और भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा की निति से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने लोगों की भीड़ को आह्वान करते हुए कहा कि आगे भी इस तरह का समर्थन और आशिर्वाद मिलता रहे और ईचागढ़ के साथ कोल्हान और राज्य में बदलाव का बयार बह रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग का अपील किया। मौके पर रविशंकर मोर्या, आजसू प्रखंड अध्यक्ष गोपेश महतो दुर्योधन गोप, अरूण महतो, दिगंबर सिंह, जिप सदस्य असित सिंह पात्र, सुभाषिनी देवी,मुखिया नयन सिंह मुण्डा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।




