BJP Protest Kukru : कुकड़ू प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। झारखंड प्रदेश कमेटी के निर्देश पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने झारखंड के किसानों की दुर्दशा और किसानों की समस्याओं का निराकरण का मांग किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ राजश्री ललिता बाखला को एक मांग पत्र सौंपा। मौके पर कार्यक्रम प्रभारी सह जिला महामंत्री डॉ भूषण चन्द्र मुर्मू, भाजयुमो जिला मंत्री आकाश , पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत महतो, सचिदानंद महतो, अजीत सिंह मुण्डा सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।





