maiya samman yojana । झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को दूसरे अनुपूरक बजट को मंजूरी दे दी है। इसके तहत महिलाओं के खाते में अब हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया है। इससे राज्य की महिलाओं को अधिक आर्थिक सहायता मिलेगी और वे पहले से ज्यादा सशक्त हो सकेंगी।
सीधे खाते में ट्रांसफर होगी राशि
सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि हर महीने महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। इस पहल से महिलाओं को उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
राशि कब मिलेगी?
मंईयां सम्मान योजना की पहली किस्त की राशि 25 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। महिलाओं को समय पर यह राशि मिल सके, इसके लिए राज्य सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पात्रता और सावधानियां
यह योजना केवल उन्हीं महिलाओं के लिए है, जो इसके लिए पात्र हैं। यदि जांच में कोई अयोग्य लाभार्थी पाया जाता है, तो उनका नाम सूची से हटा दिया जाएगा। सरकार इस योजना का लाभ केवल सही और जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
झारखंड सरकार की पहल
मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में झारखंड सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता न केवल महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्रदान करेगी।