Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम जिला के जामिनीकांत बीएड कॉलेज सालवनी में शनिवार को प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ झारखंड का कोल्हान प्रमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव राजेंद्र प्रसाद महतो ने किया। बैठक में शिक्षकों का मानदेय को लेकर चर्चा किया गया। वहीं शिक्षकों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा किया गया। विशेष कर मानदेय की संचिका जो लंबे समय से कार्मिक विभाग के पास लंबित है, उसके संबंध में चर्चा करते हुए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
वहीं संघ के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि शिक्षा मंत्री से मिलने का समय निर्धारित करते हुए प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री जी से लंबित मानदेय संचिका के संबंध में अवगत कराते हुए जल्द से जल्द मानदेय भूगतान करने का मांग करने पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर दिनेश कुमार ,अफरोज आलम, देवीलाल महतो,तरूण उपाध्याय,दीपक बारीक, गोलोक प्रधान आदि उपस्थित थे।