Saraswati Gyan Mandir (ईचागढ़) : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती ज्ञान मंदिर बनकाटी टीकर के बच्चों ने चित्रकला में एक से बढ़कर एक रैंकिंग प्रस्तुत कर अपने प्रतिभा का बखुबी प्रदर्शन किया। सरस्वती ज्ञान मंदिर रांची से आए शिक्षिका रवि सोनी एवं प्रियांशु मैम ने बच्चों को चित्रकला के संबंध में जानकारी दी एवं चित्र बनाने का बारिकियों को प्रदर्शित कर चित्रकला में अभीरूची बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं चित्रकला में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
बच्चों ने रांची से आए शिक्षिकाओं को पैंटिंग देकर सम्मानित किया।वहीं विद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि चित्रकला से बच्चों को पढ़ाने व लिखने का अभिरूची पैदा होता है,साथ ही बच्चों का हस्ताक्षर बेहतर होता है।
उन्होंने कहा कि रांची से आए शिक्षिकाओं ने बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी का प्रशंसा भी किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों का खेल कुद, चित्रकला, वार्तालाप सहित कई कार्यक्रम संचालित किया जाता है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित थे।




