तिरुलडीह (Tiruldih Railway Accident) : मुरी-चांडिल रेलखंड के अंतर्गत तिरुलडीह थाना क्षेत्र में तिरुलडीह रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तिरुलडीह निवासी झगड़ू कुइरी के पुत्र मनोज कुइरी के रूप में की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12 बजकर 28 मिनट पर तिरुलडीह रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना सामने आई। रेलवे रिकॉर्ड में घटनास्थल को किलोमीटर संख्या 323/11-12 के आसपास बताया गया है। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से ट्रेन संख्या 18615 up को कॉशन देकर आगे बढ़ाने की सूचना भी दर्ज की गई है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। मृतक की पहचान होने के बाद उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने की प्रक्रिया को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना की जानकारी भाजपा युवा नेता राधागोबिंद गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए युवक की पहचान मनोज कुइरी के रूप में हुई है, जो तिरुलडीह के निवासी और झगड़ू कुइरी के पुत्र थे।
मनोज कुइरी की मौत से स्थानीय लोगों में दुख का माहौल है। घटना को लेकर विस्तृत जानकारी और पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
यह भी पढ़ें:





