Gas Cylinder Truck Accident : नीमडीह थाना क्षेत्र के पाथरडीह एफसीआई गोदाम के पास टाटा–पुरुलिया राष्ट्रीय उच्च पथ 32 पर गैस सिलेंडर लदा एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया एवं पलट गया। ऐसे समय में गैस सिलेंडर लदा ट्रक पलट गया जब क्षेत्र और देश में गैस की किल्लत से लोग जुझ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार ट्रक गम्हरिया थाना मोड़ के पास स्थित इंडेन गैस फिलिंग सेंटर से करीब 360 रसोई गैस सिलेंडर लोड कर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला अंतर्गत कोटशिला जा रहा था। अचानक अनियंत्रित होकर एक खेत में जाकर पलट गया।ट्रक चालक सुकुमार सिंह ने बताया कि देर रात भोजन करने के बाद वह पाथरडीह के पास कुछ देर आराम करने के लिए रुके थे। सुबह जब वे वाहन लेकर आगे बढ़े तो ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसा और पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस की निगरानी में सिलेंडरों को सुरक्षित निकालने और वाहन को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही गैस सिलेंडर की कमी है।



