Hindu New Year Kalash Yatra – ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के नदीसाई गांव में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में द्वितीय वर्ष कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर पूरे गाँव में धार्मिक वातावरण देखने को मिला और सभी ग्रामवासी बढ़-चढ़कर इसमें शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ कलश स्थापना से की गई, जिसमें गांव के बुजुर्गों और महिलाओं ने विशेष भूमिका निभाई।
पूजा-अर्चना के बाद नौ दिनों तक चलने वाले रामचरित मानस पाठ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रतिदिन भक्तजन एकत्र होकर भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण करेंगे।आयोजन स्थल को सुंदर तरीके से सजाया गया है, जिससे वातावरण और भी आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया है। ग्रामीणों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसमें भाग लेकर धार्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कोशिश किया जाता है।इस प्रकार ग्राम नदीसाई में हिंदू नववर्ष का यह आयोजन पूरे क्षेत्र के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र बन गया है।



