Chaibasa Illegal Opium Cultivation Destroyed : जिले में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में प्रशासन ने बड़ी सफलता हासिल की। बदगांव, टेबो, कराईकेला और टोकलो थाना क्षेत्रों में फैली लगभग 10.5 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया।
- बदगांव थाना क्षेत्र: ग्राम कटवा में करीब 4 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया।
- टेबो थाना क्षेत्र: ग्राम अंगरिया में लगभग 3 एकड़ की फसल पर कार्रवाई की गई।
- कराईकेला थाना क्षेत्र: ग्राम नवादा, सांडीसाई, उदयनारायणपुर, उलीगढ़ा और जाहिरडीह में करीब 3 एकड़ खेती को नष्ट किया गया।
- टोकलो थाना क्षेत्र: कामेगड़ा जंगल के वनग्राम बांडीजाहिर में लगभग 0.5 एकड़ अवैध खेती पर प्रशासन ने कार्रवाई की।
पुलिस, प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से चलाया गया। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध खेती में लिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का उद्देश्य न केवल अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है, बल्कि समाज को नशे और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाना भी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध खेती या मादक पदार्थों की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।
प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियान जारी रहेंगे और जिले में अवैध गतिविधियों को जड़ से खत्म करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।