CHAIBASA NEWS (प्रकाश कुमार गुप्ता): जिला स्कूल चाईबासा के पास असहाय अवस्था रह रही वृद्ध महिला को अधिकार मित्र रेणु देवी ने संचार वृद्ध आश्रम झींकपानी में पहुंचा दी। उक्त महिला को सहायता की आवश्यकता थी,
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के द्वारा संचालित कार्यक्रम 90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता अभियान के तहत डोर टु डोर जाने के दौरान यह महिला बीमार अवस्था में मिली थी, इनको 31 दिसंबर को ही चाईबासा सदर अस्पताल से जाँच भी करवाया गया था।
उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी।