Charak Puja Ichagarh 2025 – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में धुमधाम से चड़क पूजा का आयोजन किया गया। चड़क पूजा के उपलक्ष्य में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लावा व पुड़ीहे़सा में चड़क पूजा में झुमर व छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। वहीं पुड़ीहेसा शिव मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
चड़क पूजा में सैकड़ों बकरा का बली प्रदान किया गया। प्राचीन कालीन बुड़ा बाबा मंदिर पुड़ीहेंसा में पूजा कराने के लिए श्रद्धालुओं को लाइन लगाकर घंटों इंतजार करना पड़ा। बंगाल के पुरूलिया कोट शीला के साइमनी महतो एवं दल द्वारा पाता झुमर नृत्य प्रस्तुत किया गया। वार्ड सदस्य फूल चांद महतो ने बताया कि प्रति वर्ष पुड़ीहेंसा बुड़ा बाबा शिव मंदिर में सैकड़ों लोग दुर दराज से पूजा अर्चना करने आते हैं।

उन्होंने कहा कि यहां लोग मन्नतें मांगते हैं और पूरा होने पर चड़क पूजा के दिन बकरा का बली देकर मन्नतें पूरी करते हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष सैकड़ों लोग मन्नत पुरा होने पर बली प्रदान करने आते हैं। उन्होंने कहा कि आस्था और विश्वास के साथ मन्नतें मांगने वाले का मनोकामना पूरी होती है। पूजारी कठिन चन्द्र महतो ने कहा कि यहां प्राचीन काल से ही पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना किया जाता है। पुरे गांव के लोग सामुहिक रूप से पूजा कराते हैं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।