Jharkhand cold wave : झारखंड में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने राज्यवासियों को ठंड के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड और भी तेज हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, 5 दिसंबर से राज्य के विभिन्न हिस्सों में ठंड का असर महसूस होने लगेगा। सुबह के समय हल्का से मध्यम दर्जे का कोहरा रहेगा, जो बाद में छंटकर आसमान साफ हो जाएगा। खासकर 6 और 7 दिसंबर को सुबह के समय कोहरा और धुंध छाने की संभावना है।
.
.
.
.
.
.
.
.


रांची में रहेगा हल्का कोहरा
राजधानी रांची में 5 दिसंबर को हल्के कोहरे की संभावना है, जो सुबह के समय छाएगा, लेकिन कुछ समय बाद आसमान साफ हो जाएगा। इस दिन रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

इन जिलों में अधिक गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा और सिमडेगा जिलों में तापमान में अधिक गिरावट का अनुमान जताया है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी अगले तीन दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखी जा सकती है।
अगले दो दिनों में बढ़ेगा ठंड का असर
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों में ठंड का असर बढ़ेगा और तापमान में गिरावट होगी, जिससे राज्य के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।
राज्य के अन्य इलाकों में तापमान में गिरावट
राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट की संभावना है। जमशेदपुर में 29.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है, जबकि गढ़वा में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है।
इस बार की ठंड झारखंडवासियों के लिए अधिक कड़ी साबित हो सकती है, इसलिए सभी को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।



