Kolhan Drugs License Meeting : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक पंचायत सचिवालय में बुधवार को ड्रग्स लाइसेंस विभाग के कोल्हान प्रमंडल के उप निर्देशक डाक्टर राम चन्द्र बेसरा ने प्रखंड क्षेत्र के दवा दुकानदारों के साथ बैठकर कर विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने ड्रग्स लाइसेंस धारियों से परिचित प्राप्त कर बारी बारी से दुकान संचालकों से दवा संबंधित जानकारी प्राप्त किया।
उन्होंने बीना चिकित्सक के पर्ची से दवा बिक्री नहीं करने, किसी दवा में किसी मैरिज विशेष पर गलत प्रतिक्रिया होने पर पोर्टल में जानकारी दर्ज कराने, नशीली दवा एवं प्रतिबंधित दवा का बिक्री नहीं करने, वैक्सीन या टिटनेस जैसे दवाओं का सही से रखरखाव करने सहित कई दिशा निर्देश दिया। डाक्टर बेसरा ने बताया कि क्षेत्र में ड्रग्स लाइसेंस धारियों को नशीले दवा या प्रतिबंधित दवा,रख रखाव सरकार कि निर्देशों का जानकारी दिया गया एवं कई निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि कुछ दवा में किसी व्यक्ति विशेष पर दवा का गलत प्रतिक्रिया का भी शिकायत मिलती है,जिसका जानकारी नही दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी दवा से किसी मरीज का कोई दुष्प्रभाव का शिकायत मिलती है तो उसे शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया ताकि दवा कंपनी को भी इसका जानकारी हो सके । उन्होंने कहा कि समय समय पर दवा दुकानों का निरीक्षण भी किया जाएगा और नशीली या अन्य गलत दवा पाए जाने पर लाइसेंस तक रद्द करने का कारवाई किया जा सकता है। मौके पर होलसेलर अरूण कुमार महतो, दुकान संचालक सृष्टि धर महतो, हीरालाल प्रामाणिक,पूर्णशशी महतो, नेपाल चन्द्र महतो, परशुराम महतो,हरी शंकर दास, राजेश गोराई, गणेश प्रामाणिक, तपन चन्द्र कोईरी, गुणधर महतो आदि उपस्थित थे।





