Ichagarh News – सरायकेला-खरसावां जिला के तिरूलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ु चौक , तिरूलडीह बाजार सहित कई चौक चौराहों में शुक्रवार को तिरूलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार के द्वारा बच्चा चोर की अफवाह से सावधान रहने, कानून अपने हाथ में नहीं लेने हेतु पोस्टर चिपका कर जागरूक किया। थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि भीड़ द्वारा बच्चा चोर के साथ में लोगों की पिटाई की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।
सिर्फ संदेह के आधार पर पकड़े गए लोग निर्दोश भी निकालते हैं।सरायकेला-खरसावां पुलिस की अपील है कि संदेह होने पर किसी को बच्चा चोर बताकर मारपीट ना करें। यदि कोई संदिग्ध लगे तो तुरंत डायल 112 पर सूचना दें या स्थानीय थाना को सूचित करें। उन्होंने बताया कि तिरूलडीह थाना क्षेत्र के कुकड़ु चौक, तिरूलडीह बाजार सहित कई जगहों पर पोस्टर चिपकाया गया और ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर बच्चा चोर का अफवाह के खिलाफ व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को अपील किया जा रहा है कि संदेह के आधार पर किसी के साथ मार-पीट कर कानून को हाथ में लेने से बचें एवं थाना व 112 पर डायल कर तत्काल सुचित करें।





