Duck Farming Jharkhand – ईचागढ़ प्रखंड परिसर में शनिवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 46 बत्तख पालकों के बीच 46 युनिट बत्तख चुजा का वितरण किया गया। वितरण समारोह में मुख्य रूप से बीडीओ एकता वर्मा,जिप सदस्य जोतिलाल माझी एवं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरेलाल महतो उपस्थित थे। वहीं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ महतो ने बताया कि प्रति युनिट 30 बत्तख चुजा का वितरण किया गया।
करीब 150 बत्तख चुजा का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि चुजा का पालन पोषण,रख रखाव, पौष्टिक आहार एवं समय पर वैक्सीन आदि के संबंध में जानकारी दिया गया। वहीं बीडीओ एकता वर्मा ने उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में गाय,बैल, मुर्गी, बत्तख,सुकर एवं बकरा बकरी अनुदानित राशि पर दिया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर किसान आत्मनिर्भर बन सकते है। उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दिया।





