Milanchowk Transformer Inauguration – प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक में विधायक सविता महतो ने नारियल फोड़कर व फीता काट कर एक सौ केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। विधायक सविता महतो ने कहा कि करीब एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर खराब था, जिससे इस क्षेत्र का सबसे बड़ा व्यवसायिक प्लेस में लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि सुचना मिलते ही जीएम से बात कर ट्रांसफार्मर तत्काल उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि लगातार शाम होते ही आंधी तुफान से बिजली आपूर्ति बाधित हो रहा है, बिजली विभाग को तत्परता के साथ खराबी को ठीक कर बिजली आपूर्ति लगातार करने का निर्देश भी दिया गया है। मौके पर थाना प्रभारी बजरंग महतो, झामुमो केन्द्रीय सदस्य काबलू महतो, करम चंद गोप , मनोज कुमार साहू, हरेन्द्र नाथ साहू आदि उपस्थित थे।
Milanchowk Transformer Inauguration : विधायक ने किया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
By
SHEKHAR SUMAN
- EDITOR



