Ichagarh Joda Bail Camp – कुकड़ू प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को कृर्षि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग कि ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत जोड़ा बैल शिविर में 8 यूनिट सूकर , एवं तीन यूनिट बैल जोड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड प्रशासन के देखरेख में किया गया, जिसमें चयनित लाभुकों को स्वरोजगार सृजन एवं आय वृद्धि के उद्देश्य से बकरी पालन इकाइयां उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा लाभुकों को पशुपालन के वैज्ञानिक तरीकों, देखभाल, टीकाकरण एवं प्रबंधन संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई, ताकि योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके। वहीं प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ हरेलाल महतो ने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सुदृढ़ करना, पशुपालन को बढ़ावा देना तथा लाभुकों को आत्मनिर्भर बनाना है।
संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लाभुकों को समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाए, जिससे प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला पातर , बीडीओ राजश्री ललिता बाखला, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृतिवास महतो , झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो एवं दर्जनों लाभुक उपस्थित थे।





