Poor Quality Bricks in Panchayat Building : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के निर्माणाधीन सितु पंचायत भवन निर्माण का गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश जाहिर किया है। संवेदक द्वारा पंचायत भवन में अधजले इंटा का प्रयोग किया गया है। वर्षांत से पहले ही दिवालों पर लगे इ़ंटा गल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बंगला इंट भट्टा का बाहर वाले अधजले इंटा को कम दामों पर खरीदकर संवेदक द्वारा दिवाल खड़ा किया गया है।

छत ढलाई से पहले और वर्षांत के पहले ही इंटा गल रहा है। ग्रामीणों के सुचना पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने निर्माणाधीन पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि इंटा का गुणवत्ता काफी खराब है। कुछ दिनों के बाद ही भवन जर्जर हो जाएगा। उन्होंने इस संबंध में कहा कि इसका शिकायत किया जाएगा। कार्य में गुणवत्ता पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्या कनीय अभियंता के बीना देखरेख में ही कार्य किया जा रहा है , या विभागीय मिलीभगत से खराब इंटा को लगाया जा रहा है।

ग्रामीणों ने कहा कि सितु पंचायत सचिवालय भवन निर्माण कार्य का निम्न गुणवत्ता के खिलाफ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच कर संवेदक के खिलाफ कार्रवाई का मांग किया जाएगा। बता दूं कि जिला परिषद के 15 वीं वित्त आयोग मद से करीब एक करोड़ की लागत से पंचायत भवन निर्माण कार्य का अक्टूबर 2024 को भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया था।

पंचायत भवन निर्माण कार्य स्थल पर प्राक्कलन राशि , मजदुरी दर आदि भी कहीं अंकित नही है और न ही शिलापट्ट ही लगाया गया है, जिससे लोगों को पता ही नही चल रहा है कि सरकारी जमीन पर पंचायत भवन निर्माण हो रहा है, या किसी का निजी भवन निर्माण कराया जा रहा है। शिलापट्ट या किसी भी तरह का जानकारी आदि का सुचना कहीं अंकित नही है। इससे जाहिर होता है कि कहीं न कहीं गुपचुप ढंग से खराब इंटा और खराब सामग्री का स्तेमाल कर पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है।





