Elephant Death by Electric Current – कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह और सापारूम के बीच तिरूलडीह में करीब 30 वर्षीय एक हाथी की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। बुधवार को सुचना मिलते ही वन पाल रमन ठाकुर, मुकेश महतो,पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेलाल महतो, तिरूलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कर जेसीबी मशीन से गढ्ढा खोदकर दफनाया गया।
बताया जा रहा है कि रात को हाथी जंगल से निकलकर तिरूलडीह की ओर जाने के दौरान बिजली तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वन पाल रमन ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया बिजली का करेंट लगने से हाथी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद दफनाया गया। फोरेंसिक जांच के बाद ही मामले का सही जानकारी दिया जा सकता है।

कुकड़ु क्षेत्र में इसके पहले भी जंगली हाथी की मौत विभिन्न कारणों से हुई है। चांडिल वन क्षेत्र में हाथियों का विभिन्न कारणों से मौत की संख्या लगातार बढ़ती रही है,जो वन विभाग के पास हाथियों की विभिन्न घटनाओं से बढ़ती मृत्यु दर एक बड़ा चुनौती है। वन विभाग को हाथी मानव संघर्ष एवं हाथियों का रेल दुर्घटना, बिजली करेंट लगने से मौत का समीक्षा कर ऐसे घटनाओं पर रोक लगाने की जरूरत है।






