Ichagarh Congress News – ईचागढ़ क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व स्थानीय सांसद सुबोधकांत सहाय को राज्य सभा में भेजने का मांग किया है। सरायकेला-खरसावां जिला के कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव अजय कुमार साहू ने कहा कि झारखंड से दो राज्य सभा सीटों का समय समाप्त हो रहा है, ऐसे में गठबंधन में सामिल दलों में भी जोड़ तोड़ और कयासों का बाजार गर्म है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कि ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को राज्य सभा में प्रत्याशी बनाए जाने का मांग किया गया है। अजय कुमार साहू ने कहा कि श्री सहाय का कद और अनुभव राज्यसभा को एक बुलंद प्रतिनिधि के रूप में गठबंधन को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सहाय हमेशा से ही अपनी लोकप्रियता और कर्मठ नेतृत्व से पार्टी और जनता के बीच अच्छा लोकप्रिय छवि स्थापित की है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से उन्हें राज्यसभा प्रत्याशी बनाया जाना चाहिए।





