आर्थिक सहयोग के साथ सूखा राशन देकर हरसंभव मदद का दिया भरोसा
Ichagarh News : पश्चिम बंगाल के बलरामपुर थाना क्षेत्र के मालती के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना में नीमडीह प्रखंड के जुगीलोंग गांव के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। विधायक सविता महतो तीनों मृतकों के घर पहुंचीं और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान विधायक ने परिजनों को आर्थिक सहयोग देने के साथ सूखा राशन भी प्रदान किया।

विधायक सविता महतो ने दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि तीनों युवकों की असमय मौत बेहद दुखद है। इस घटना से परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने परिजनों को धैर्य रखने की अपील करते हुए झारखंड सरकार से मिलने वाले सरकारी मुआवजा जल्द दिलाने एवं श्राद्धकर्म में सहयोग का भरोसा दिया। इस मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, टिंकू राम महतो, मंगल मांझी, मनोरंजन सिंह, अनिल सिंह सहित मृतकों के परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित थे।




