Sudesh Kumar Mahato achievement : प्रखंड के सुदूर ग्राम बिष्टाटांड के श्री रंजीत महतो के सुपुत्र सुदेश कुमार महतो को कॉलेज में सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राम लखन सिंह यादव कॉलेज के तत्वधान में खिलाड़ी सम्मानित समारोह का आयोजन किया गया था।
जिसमें विभिन्न खेलों जैसे- कराटे, कबड्डी, फुटबॉल, जुडो, एथलीट, योगा आदि के खिलाडियों को सम्मानित किया गया। जिसमें से कराटे खिलाड़ी सुदेश कुमार महतो को भी ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। राम लखन कॉलेज के खेल विभागअध्यक्ष डॉ दीपक कुमार प्रामाणिक बताते है कि सुदेश महतो यूनिवर्सिटी कराटे गेम में चयन होकर नॉर्थ-ईस्ट कराटे चैंपियनशिप में खेलने गए थे।
खेल में इनका बहुत रूचि रहता है, पिछले साल भी चयन हुए थे।इनका शानदार प्रदर्शन देखते हुए कॉलेज के प्राचार्य महोदय डॉ विष्णुचरण महतो एवं समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने बधाई दिया। आगे और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मनोबल भी बढ़ाए।
JOIN AKM NEWS WHATSAPP GROUP – CLICK HERE