School Water Bell System : सरायकेला खरसावां जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों की सेहत को लेकर अहम कदम उठाया है। अब जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ‘वॉटर बेल’ व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके तहत प्रतिदिन निर्धारित अंतराल पर कम से कम तीन बार घंटी बजाकर बच्चों को पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधीक्षक कैलाश मिश्रा ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि विद्यालयों में स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने वाटर कूलर के साथ-साथ पारंपरिक घड़े के उपयोग पर भी जोर दिया है, ताकि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में ठंडा पानी मिल सके।
इसके अलावा, प्रार्थना सभा के दौरान छात्रों को गर्मी से बचाव और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) से बचने के उपायों के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। विद्यालयों में ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) उपलब्ध रखने तथा लंच ब्रेक के दौरान बच्चों के लिए छायादार स्थानों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों के अनुपालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच बच्चों को सुरक्षित और स्वस्थ रखना है।
भीषण गर्मी में बड़ा फैसला! School Water Bell System लागू, हर घंटे बच्चों को पानी पिलाने का आदेश
भीषण गर्मी और लू के खतरे के बीच सरायकेला में बच्चों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों में ‘वॉटर बेल’ व्यवस्था लागू—अब हर घंटी बच्चों को पानी पीने की याद दिलाएगी और डिहाइड्रेशन से बचाएगी।

Shekhar Suman – Editor of AKM NEWS, delivering the latest news, accident reports, political updates, government policies, and Bollywood highlights.
Leave a review
Leave a review


