Ichagarh 12th Result 2026 : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विक्रमादित्य + टू उच्च विद्यालय ईचागढ़ का 12 वीं का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 12 वीं विज्ञान संकाय के कुमारी सीमा 449 नंबर लाकर विद्यालय टापर एवं जिला में चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं कुमारी अंजलि 448 नंबर लाकर जिला में पांचवें स्थान प्राप्त किया। वहीं 12 वीं कला संकाय के पुनम बेसरा 436 नंबर के साथ जिला में द्वितीय स्थान एवं उर्मिला पुरान 430 नंबर लाकर जिला में ग्यारहवीं स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।



विद्यालय के प्राचार्य राम चन्द्र प्रधान,शिक्षक टिंकू रजक एवं शिक्षक , शिक्षिकाओं ने बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना की है एवं लक्ष्य के साथ आगे की तैयारी करने का अपील किया है।वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं सभी विद्यार्थी शिक्षक बनना चाहती है। विधायक सविता महतो ने कहा कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बेटीयों का मैट्रिक और 12 में अच्छा प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने बच्चों की उज्वल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालयों के तमाम शिक्षकों को भी बधाई दी।





