JIS Foundation Career Counselling – सरायकेला-खरसावां जिले के इंटर कॉलेज तिरुलडीह के इंटर परीक्षा 2026 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को शुक्रवार को जेआईएस फाउंडेशन, चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जेआईएस फाउंडेशन द्वारा विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें उच्च शिक्षा के साथ-साथ डिप्लोमा एवं अन्य तकनीकी तथा अल्पकालीन व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रमों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे भविष्य में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। काउंसलिंग के दौरान विद्यार्थियों ने तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों में विशेष रुचि दिखाई तथा इनसे जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं जेआईएस फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





