90 दिवसीय विशेष विधिक जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
Chaibasa Health Checkup Camp : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वाधान में 90 डेज विशेष विधिक सेवा जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत छाया बालिका गृह में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया, बालिका गृह में देखभाल एवं संरक्षण वाली बालिकाएं आवासित हैं।
स्वास्थ्य शिविर में आश्रित 51 बच्चियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, इस मौके पर में स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर दीपक कुमार सिन्हा, रोशन कुमार मंडल, जयंत कुमार, कृष्ण कुमार, रीना ने स्वास्थ्य परीक्षण में महत्वपूर्ण अपना योगदान दिया, यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के सचिव राजीव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में न्याय मित्र रेणु देवी के द्वारा आयोजित किया गया था।