Village Development – सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखण्ड सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना 2025-26 के तहत् ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्धघाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा एवं राज्य प्रशिक्षक रंजीत आचार्य व वार्ड सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को पंचायत क्षेत्र के लोगों का समुचित विकास के लिये सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत् ग्राम पंचायत विकास योजना में योजना का चयन शत प्रतिशत करने के लिए जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजनाओं का चयन करते समय सतत विकास के 9 स्थानीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए योजना का चयन करना है।
.
.
.
.
.
.
.
.


इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में राज्य प्रशिक्षक रंजीत कुमार आचार्य , जयदीप दास ,त्रिलोकी साहु , प्रखंड समन्वयक रविन्द्र महतो , सुभाष चन्द्र महतो द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को सतत् विकास के 9 स्थानीय लक्ष्यों, ग्राम पंचायत विकास योजना की प्रक्रिया, जीपीसीसी का उन्मुखीकरण कार्य योजना, बाल सभा, महिला सभा, सामाजिक मानचित्रण आदी विषय पर दिया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थियों में पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, जल सहिया, स्वास्थ सहिया, वार्ड सदस्य, स्वयं सहायता समुह के दीदी सामिल है। यह प्रशिक्षण 2 बैच मे 84 सदस्यों को दिया जा रहा है। शनिवार को सत्र का समापन किया जाएगा।

इस प्रशिक्षण का संचालन पंचायत राज विभाग, झारखण्ड सरकार व सोलुसोन संस्था जमशेदपुर द्वारा किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम पंचायत विकास योजना के दौरान ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल की सम्पूर्ण भागिदारी सुनिश्चित करना, ताकी योजनाओं में सब भागिदारी हो और एक अच्छे ग्राम / पंचायत का निर्माण हो सके।



