OBC Railway Employees Union Republic Day Celebration : ओबीसी रेलवे कर्मचारी संघ, दक्षिण पूर्व रेलवे टाटानगर शाखा के द्वारा 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शाखा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शाखा सचिव मुंद्रिका प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए मुंद्रिका प्रसाद ने कहा, “बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के अथक प्रयासों से भारत को एक जनकल्याणकारी संविधान प्राप्त हुआ। यह संविधान हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की नींव है। गणतंत्र की रक्षा करना और इसे मजबूत बनाना हम सभी भारतीयों का परम कर्तव्य है।”
इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट करते हुए देश के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम में अर्जुन साहू, जितेंद्र यादव, आशीष गुप्ता, अजय ठाकुर, वी.के. ठाकुर, बिजेंद्र यादव, बीरेंद्र यादव, सुनील यादव, सूरज यादव, प्रमोद यादव, आदर्श गुप्ता, वरुण जितेंद्र गुप्ता, संजय यादव, ब्रजेश कुशवाहा, राहुल महतो, राजेंद्र शर्मा, शिवोत्तम, धनंजय यादव, राजकुमार, पंकज कुशवाहा, सुशील यादव, नारायण पंडित, निकेश कुमार, जितेंद्र गुप्ता और संजय कुमार समेत कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे।
कार्यक्रम के अंत में देशभक्ति गीतों और विचारों के साथ सभी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस आयोजन ने राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति जागरूकता को और अधिक प्रबल किया।