चाईबासा/चक्रधरपुर (प्रकाश कुमार गुप्ता) : आज संविधान दिवस (Constitution Day) के अवसर पर आदिवासी मित्रमंडल परिसर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ सदस्यों द्वारा परिसर में स्थापित धरती आबा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की गई। इसके बाद धरती आबा बिरसा मुंडा, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर और जयपाल सिंह मुंडा की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही, 26 नवंबर 2008 के आतंकी हमले में दिवंगत आत्माओं और शहीदों को श्रद्धांजलि देने हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।
इसके उपरांत संगठन के वक्ताओं द्वारा संविधान के महत्व पर विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। विचारगोष्ठी में शिव देवगम, प्रेमसिंह डांगील, चुंबरू जामुदा, विजय मेलगंडी, पंकज बांकिरा, पूर्ण चंद्र जामुदा एवं अन्य वक्ताओं ने विचार प्रस्तुत किए।
.
.
.
.
.
.
.
.

कार्यक्रम में अंतरिम कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष सुखराज सुरीन,सचिव रविन्द्र गिलुवा,हेमंत सामड,जगन्नाथ बाहन्दा,अंजिता लागुरी, मंजु हेस्सा,जगनाथ बाँदा, सुनीता पूर्ति,विजय सुंबरूई,अमरनाथ सोय,सत्यजीत हेम्ब्रम,मंगल बोदरा, लांगो माझी, मोगो केराई,सरस्वती हेस्सा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।



